NEP 2020 places special emphasis on promoting multilingualism and keeping Indian languages vibrant.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और भारतीय भाषाओं को जीवंत बनाए रखने के प्रयासों पर विशेष बल देती है।
NEP 2020 envisions a school system that is flexible, inclusive, and deeply learner-centred.
एनईपी 2020 एक ऐसी स्कूली शिक्षा प्रणाली की परिकल्पना करती है, जो लचीली, समावेशी और गहन रूप से शिक्षार्थी-केंद्रित है।
The policy seeks to restore joy, relevance, and purpose to the learning experience.
यह नीति सीखने के अनुभव में आनंद, प्रासंगिकता और उद्देश्य को पुनर्स्थापित करने का प्रयास करती है।
The Prerana programme is an experiential and inspiring learning programme for students.
प्रेरणा कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक और प्रेरणादायक शिक्षण कार्यक्रम है।
Each student may take the board examination at most twice in an academic year.
प्रत्येक छात्र को किसी भी शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम दो बार बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
India’s school system educates 248 million students across 1.472 million schools.
भारत की विद्यालयी शिक्षा प्रणाली 14.72 लाख विद्यालयों में 24.8 करोड़ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करती है।
Schools with internet rose from 22.3% in 2019–20 to 53.9% in 2023–24.
इंटरनेट की सुविधा वाले विद्यालय 2019-20 में 22.3% से बढ़कर 2023-24 में 53.9% हो गए।
Schools with computers increased from 38.5% in 2019–20 to 57.2% in 2023–24.
कंप्यूटर सुविधा वाले विद्यालय 2019-20 में 38.5% से बढ़कर 2023-24 में 57.2% हो गए।
The Central Hindi Institute’s main work is improving Hindi-teaching standards and training teachers.
केंद्रीय हिंदी संस्थान का मुख्य कार्य हिंदी शिक्षण के मानकों में सुधार और शिक्षकों का प्रशिक्षण करना है।
The Minister said promoting all Indian languages is among the government’s top priorities.
मंत्री ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
Over 48 million participants took part in National Literacy Week 2024.
राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह 2024 में 4.8 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Ladakh was declared the first administrative unit to become fully literate.
लद्दाख पूर्ण साक्षर प्रशासनिक इकाई बनने वाली पहली इकाई घोषित की गई।
School Education Shagun links state portals and aggregates data useful for planning and monitoring.
स्कूल शिक्षा शगुन राज्यों के पोर्टल जोड़ता है और योजना व निगरानी में सहायक आँकड़े समेकित करता है।
NEP 2020 emphasizes the promotion of Indian languages, arts, and culture.
एनईपी 2020 भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति के संवर्धन पर बल देती है।
The National Curriculum Framework is considered a key instrument for developing a national system of education.
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा शिक्षा की राष्ट्रीय व्यवस्था विकसित करने का एक प्रमुख साधन मानी गई।
We should let children develop a taste for understanding, which helps them learn.
हमें अपने बच्चों को समझ का चस्का लगने देना चाहिए, जिससे उन्हें सीखने में मदद मिले।
The need to encourage multilingualism in language classes is repeatedly emphasized.
भाषा-कक्षा में बहुभाषिकता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बार-बार रेखांकित की गई है।
Teacher-educators’ role in learning to read is undoubtedly important.
पढ़ना सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक-प्रशिक्षकों की भूमिका नि:संदेह महत्त्वपूर्ण है।
The Early Literacy Programme strives nationwide to build a coherent understanding of reading.
प्रारंभिक साक्षरता कार्यक्रम देशभर में पढ़ने की प्रक्रिया पर सुसंगत समझ बनाने का प्रयास कर रहा है।
NEP 2020 encourages the integration of technology and the use of digital content in education.
एनईपी 2020 शिक्षा में तकनीक के समावेश और डिजिटल सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करती है।
Community libraries broaden access, yet rural readers still face connectivity and resource gaps.
सामुदायिक पुस्तकालय पहुँच बढ़ाते हैं, फिर भी ग्रामीण पाठकों को कनेक्टिविटी और संसाधन–अभाव का सामना रहता है।
Because the timetable is flexible, students design interdisciplinary projects with local mentors.
चूँकि समय–सारिणी लचीली है, विद्यार्थी स्थानीय मार्गदर्शकों के साथ अंतर्विषयक परियोजनाएँ तैयार करते हैं।
Had teacher training been continuous, classroom assessments would have improved far more.
यदि शिक्षक–प्रशिक्षण निरंतर होता, तो कक्षा–आकलन कहीं अधिक सुधर जाते।
Not only attendance, but meaningful participation matters during laboratory sessions.
केवल उपस्थिति नहीं, प्रयोगशाला सत्रों के दौरान सार्थक सहभागिता भी महत्त्व रखती है।