जिसका जन्म नहीं होता
अजन्मा
जिसकी कल्पना न की जा सके
अकल्पनीय
जो कहा न जा सके
अकथनीय
जो खाया न जा सके
अखाद्य
जो सबके आगे रहता हो
अग्रणी
जो इंद्रियों से परे हो
इन्द्रियातीत
जो कुछ भी नहीं जानता हो
अज्ञ
जो बहुत थोड़ा जानता हो
अल्पज्ञ
जो विधान के विपरीत हो
अवैधानिक
जो संविधान के प्रतिकूल हो
असंवैधानिक
जो साधा (ठीक किया) न जा सके
असाध्य
जो शोक करने योग्य नहीं है
अशोक्य
जो स्त्री सूर्य को भी न देख सके
असूर्यम्पश्या
जो पहले कभी न हुआ हो
अभूतपूर्व
जो बीत चुका है
अतीत
जो पहले कभी नहीं सुना गया
अश्रुतपूर्व
जो बूढ़ा न हो
अजर