सत्य बोलनेवाला
सत्यवादी
जो सहनशील हो
सहिष्णु
बिना सोच विचार किया हुआ विश्वास
अंधविश्वास
धर्म में निष्ठा रखनेवाला
धर्मनिष्ठ
जो तृप्त न हो
अतृप्त
दो भाषा जानने-बोलनेवाला
दुभाषिया
जिसको अनुभव हो
अनुभवी
जो कम खाता हो
अल्पाहारी
जिसके आने की तिथि निश्चित न हो
अतिथि
जिसे क्षमा न किया जा सके
अक्षम्य
जिसका मूल्य न आँका जा सके
अमूल्य
जो कानून के अनुसार न हो
अवैध
जो बिना वेतन काम करे
अवैतनिक
जो कहा न जा सके
अकथनीय
जिसको गिना न जा सके
अगण्य
जो इस लोक का न हो
अलौकिक
जो बच्चों को पढ़ाए
अध्यापक
जो अत्याचार करता हो
अत्याचारी
जिसकी सीमा न हो
असीम
जिसकी कोई उपमा न हो
अनुपम
जो छोड़ा न जा सके
अनिवार्य
जो संभव न हो
असंभव
जहाँ पहुँचा न जा सके
अगम्य
जिसका नाम न हो
अनाम