बी. आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था?
हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का
वह कौन-सा अधिनियम था जिसने भारत में सत्ता ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन में स्थानांतरित की थी?
भारत सरकार अधिनियम, 1858
निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गयी?
भारतीय परिषद अधिनियम-1861
यह सिद्धांत कि स्वतंत्र भारत के लिए नए संविधान को तैयार करना मुख्यतः खुद (स्वयं) भारतीयों की जिम्मेवारी होनी चाहिए, पहली बार स्वीकार किया गया था?
लिनलिथगो का अगस्त प्रस्ताव
रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया—
1773 ई. में
भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला?
1786 का एमेण्डमेंट एक्ट
पिट्स इण्डिया एक्ट किस वर्ष पारित किया गया?
1784
निम्नलिखित में से किस अधिनियम को मॉर्ले-मिंटो सुधार के रूप में भी जाना जाता है?
भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
मिन्टो-मार्ले सुधार का उद्देश्य क्या था?
पृथक् निर्वाचन प्रणाली
मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया?
1909 में
मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मण्डल प्रारम्भ में किसके द्वारा लाया गया था?
मार्ले-मिन्टो सुधार, 1909
1909 के इण्डियन कौंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गयी थी?
साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व
मान्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार था—
प्रान्तों में दोहरा शासन
1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य था?
लॉर्ड पैथिक लोरेंस , A V एलेक्जेन्डर , क्रिप्स
कैबिनेट मिशन योजना के विषय में कौन-सा सही है?
प्रांत समूहिकरण
भारतीय सदस्यों वाला अंतरिम मंत्रिमंडल
और संविधान निर्माण का अधिकार
(पाकिस्तान की मांग सही नहीं है)
भारत का संविधान लागू होने तक स्वतंत्रता के पश्चात् इसका शासन किसके अन्तर्गत चलाया गया?
1935 के भारत सरकार अधिनियम के अनुसार
भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना निम्न में से किस नाम से जानी गयी?
माउण्टबेटन योजना
कौन सुमेल है? ( 1 .सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व 2 .स्वशासन 3 . संविधान सभा का गठन )
1 . मार्ले मिंटो सुधार 2 . भारत शासन अधिनियम 1935 3 . कैबिनेट मिशन
भारत शासन अधिनियम, 1919 के अन्तर्गत विधायिका का अंतिम निर्वाचन किस वर्ष में किया गया था?
1945
अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था—
भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
निम्न में से किस अधिनियम ने केंद्र में द्वैध शासन प्रणाली को स्थापित किया?
भारत शासन अधिनियम, 1935
संघीय प्रणाली का पहला प्रयास भारत सरकार अधिनियम …… द्वारा किया गया था।
1935
प्रांतीय स्वायत्तता शुरू करने के लिए भारत की ब्रिटिश सरकार द्वारा कौन-सा अधिनियम पारित किया गया था?
1935 का भारत सरकार अधिनियम
भारत में सचिव का पद किसके द्वारा निर्मित किया गया था?
भारत सरकार अधिनियम, 1858