भारत में नई संसदीय समिति प्रणाली की शुरुआत कब हुई?
1991 ई. में
भारत में संसदीय समिति प्रणाली की शुरुआत किसकी सिफारिश पर की गई?
संसद की नियम समिति
संसदीय समिति प्रणाली के तहत 12 अप्रैल, 1993 से कितनी समितियों ने कार्य करना शुरू किया?
17
संसद की कितने प्रकार की समितियाँ होती हैं?
स्थायी समिति एवं तदर्थ समिति (दोनों)
निम्न में से कौन-सी स्थायी समिति (Standing Committee) है?
प्राक्कलन, लोक लेखा और नियम समिति (उपर्युक्त सभी)
निम्न में से कौन-सी तदर्थ समिति (Ad-hoc Committee) है?
प्रवर समिति
किस समिति को ‘स्थायी मितव्ययिता समिति’ भी कहा जाता है?
प्राक्कलन समिति
प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) में कितने सदस्य होते हैं?
30
30 सदस्यीय प्राक्कलन समिति संसद के किस सदन की समिति है?
लोकसभा की
निम्न में से कौन-सी सबसे बड़ी संसदीय समिति है?
प्राक्कलन समिति
प्राक्कलन समिति का मुख्य कार्य क्या है?
अर्थव्यवस्था में संगठन तथा प्रशासनिक सुधारों पर प्रतिवेदन देना
प्राक्कलन समिति के सदस्य कहाँ से चुने जाते हैं?
केवल लोकसभा के सदस्यों में से
वह कौन-सी समिति है जिसमें राज्यसभा का कोई सदस्य नहीं होता?
प्राक्कलन समिति
संसद की वह स्थायी समिति कौन-सी है जिसमें राज्यसभा के सदस्य शामिल नहीं होते?
प्राक्कलन समिति
लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) में कुल कितने सदस्य होते हैं?
22
लोक लेखा समिति में लोकसभा एवं राज्यसभा के क्रमशः कितने सदस्य होते हैं?
15 और 7
लोक लेखा समिति के सदस्य कहाँ से चुने जाते हैं?
संसद के दोनों सदनों से
लोक लेखा समिति में सदस्यों का अनुपात क्या होता है?
15 सदस्य लोकसभा से तथा 7 सदस्य राज्यसभा से
विभागीय व्यय और अनियमितताओं पर निगरानी रखने वाली समिति कौन-सी है?
लोक लेखा समिति
सार्वजनिक लोक लेखा समिति में राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं?
7
CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) के प्रतिवेदन की जाँच कौन-सी समिति करती है?
लोक लेखा समिति
परंपरा के अनुसार किस समिति के अध्यक्ष पद पर विपक्षी दल के सदस्य को नियुक्त किया जाता है?
लोक लेखा समिति
किस समिति को प्राक्कलन समिति की ‘जुड़वां बहन’ कहा जाता है?
लोक लेखा समिति
भारत की समेकित निधि से राज्यों को सहायता अनुदान के सिद्धांतों की सिफारिश कौन करता है?
लोक लेखा समिति