संविधान के किस भाग एवं अनुच्छेद में संशोधन प्रक्रिया का उल्लेख है?
भाग-XX, अनुच्छेद-368
भारतीय संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के अनुसार होता है?
अनुच्छेद-368
संविधान संशोधन की विशेष व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?
दक्षिण अफ्रीका
संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है?
3 प्रकार से
संविधान संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है?
संसद (किसी भी सदन में)
संविधान में संशोधन की पहल किसके द्वारा की जा सकती है?
संसद के किसी एक सदन में
संविधान के अधिकांश अनुच्छेदों को संशोधित करने के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनायी जाती है?
साधारण बहुमत
भारतीय संविधान का अधिकांश भाग किसके द्वारा संशोधित किया जा सकता है?
अकेले संसद के द्वारा
क्या राज्य विधान मंडल संविधान संशोधन प्रक्रिया को प्रारम्भ कर सकता है?
नहीं
संविधान में संशोधन किस माध्यम से नहीं किए जा सकते हैं?
जनमत संग्रह से
भारत के संविधान में किस वर्ष पहली बार संशोधन किया गया था?
1951 ई.
भारत के संविधान का पहला संशोधन अधिनियम कब आया था?
1951
प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम किससे संबंधित था?
कुछ राज्यों के कृषि-भूमि सुधार से
भूतकालिक प्रभाव से लागू होने वाला अपनी तरह का पहला संशोधन अधिनियम कौन-सा है?
10वाँ संशोधन
राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के चुनाव को निर्वाचक मंडल की अपूर्णता के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती, यह किस संशोधन द्वारा तय हुआ?
11वाँ संशोधन
किस संशोधन द्वारा उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाना आवश्यक नहीं रहा?
11वाँ संशोधन
किस संशोधन द्वारा नागालैंड को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया?
13वाँ संशोधन
किस संशोधन द्वारा पंजाब राज्य को पुनर्गठित करके पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (UT) की स्थापना की गई?
18वाँ संशोधन
संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया?
21वाँ संशोधन
किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा मेघालय राज्य की स्थापना की गई?
22वाँ संशोधन
संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार किस संशोधन द्वारा दिया गया?
24वाँ संशोधन
पंचायतों के समस्त चुनावों का संचालन कौन करता है?
राज्य निर्वाचन आयोग
किस संशोधन द्वारा लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 545 निर्धारित की गई?
31वाँ संशोधन
सिक्किम को भारतीय संघ के सह-राज्य (Associate State) का दर्जा किस संशोधन द्वारा दिया गया?
34वाँ संशोधन