पर्यावरण’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
वस्तु का परिआवरण (चारों ओर का आवरण)
पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-से हैं?
भौतिक (अजैविक) और जैविक घटक
अजैविक (Abiotic) पर्यावरण में कौन शामिल नहीं है?
जीव (यह जैविक घटक है)
जैविक (Biotic) पर्यावरण का निर्माण किससे होता है?
पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं से
भौतिक वातावरण का तत्व कौन-सा नहीं है?
बस्तियाँ (यह मानव निर्मित/सांस्कृतिक तत्व है)
पर्यावरण एक अविभाज्य समष्टि है, जिसकी रचना किन तंत्रों से होती है?
भौतिक, जैविक एवं सांस्कृतिक तत्वों वाले पारस्परिक क्रियाशील तंत्रों से
पर्यावरण से क्या अभिप्राय है?
भूमि, जल, वायु, पौधों एवं जन्तुओं की दुनिया जो हमारे चारों ओर है।
सामान्यतः पर्यावरण के वर्गीकरण में कौन-सा भाग शामिल नहीं है?
परिचालन पर्यावरण (Operational Environment)
पर्यावरण के बारे में कथन ‘A’ (शक्ति का भंडार) और कारण ‘R’ (तत्वों का निर्माण) के संदर्भ में क्या सही है?
कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
मानवीय गतिविधियों से परिवर्तित पर्यावरण क्या कहलाता है?
एंथ्रोपोजेनिक (Anthropogenic) पर्यावरण
विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
5 जून
प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस किस वर्ष मनाया गया था?
वर्ष 1973 में
सतत विकास (Sustainable Development) की परिभाषा किस रिपोर्ट में दी गई है?
ब्रुण्डटलैंड रिपोर्ट (Brundtland Report)
प्राकृतिक संसाधनों का इस प्रकार उपयोग कि न्यूनतम क्षरण हो, क्या कहलाता है?
सतत विकास (Sustainable Development)
अध्ययन की सुविधा के लिए पृथ्वी को कितने मंडलों में बाँटा जाता है?
3 (तीन)
पृथ्वी के तीन मुख्य मंडल कौन से हैं?
स्थलमंडल, जलमंडल एवं वायुमंडल
पृथ्वी के त्रिमंडलीय विभाजन में कौन शामिल नहीं है?
जैवमंडल
स्थलमंडल, जलमंडल एवं वायुमंडल का वह उभयनिष्ठ हिस्सा जहाँ जीवन पाया जाता है, क्या कहलाता है?
जैवमंडल (Biosphere)
स्थलमंडल के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
जिओमॉर्फोलॉजी (Geomorphology)
स्थलमंडल में कौन-कौन से भाग शामिल किए जाते हैं?
महाद्वीप एवं सागरीय नितल दोनों
पृथ्वी का स्थलमंडल क्या है?
पृथ्वी का कठोर और ऊपरी भाग
स्थलमंडल से क्या तात्पर्य है?
पृथ्वी का ऊपरी भाग
स्थलमंडल किन परतों से संबंधित है?
ऊपरी भूपटल, निचली भूपटल तथा मेंटल का ठोस ऊपरी भाग
स्थलमंडल को क्षैतिज रूप से किसमें वर्गीकृत किया जाता है?
विभिन्न विवर्तनिक प्लेटों (Tectonic Plates) में