ऊर्जा का कौन-सा स्रोत गैर-परंपरागत (Non-conventional) श्रेणी में आता है?
बायो गैस
सौर ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा और पवन ऊर्जा किस प्रकार के स्रोत हैं?
ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत
किस प्रकार की ऊर्जा से सबसे कम वायु प्रदूषण होता है?
सौर ऊर्जा
भारत में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?
तापीय ऊर्जा (Thermal Power)
भारत की पहली ‘लहर ऊर्जा परियोजना’ (Wave Energy Project) कहाँ स्थापित की गई?
विझिनजाम (केरल)
चेन्नई के समीप ‘कलपक्कम’ में किसकी स्थापना की गई है?
नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant)
काकरापार परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
गुजरात
तारापुर परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
महाराष्ट्र
रावतभाटा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
राजस्थान
कैगा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
कर्नाटक
कैगा (कर्नाटक) में मुख्य रूप से क्या होता है?
नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन
भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कौन-सा है?
तारापुर (महाराष्ट्र)
नरोरा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
उत्तर प्रदेश
कुडनकुलम परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है?
तमिलनाडु
भू-तापीय ऊर्जा पर आधारित ‘मनीकरण’ बिजली संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
हिमाचल प्रदेश
देश में कुल विद्युत उत्पादन में ताप-विद्युत (Thermal) का योगदान लगभग कितना है?
भारत की कुल स्थापित क्षमता (Installed Capacity) में थर्मल का हिस्सा कम होकर लगभग 55% से 57% पर आ गया है, क्योंकि हम सौर और पवन की ओर बढ़ रहे हैं। हालाँकि, वास्तविक उत्पादन (Actual Generation) में अभी भी इसका योगदान लगभग 70% के करीब बना हुआ है
तालचर’ एवं ‘एन्नोर’ किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
तापीय शक्ति संयंत्रों (Thermal Power Plants) के हेतु
कहलगांव ताप विद्युत परियोजना कहाँ स्थित है?
बिहार
खरगोन ताप विद्युत परियोजना किस राज्य में है?
मध्य प्रदेश
कोरबा ताप विद्युत संयंत्र कहाँ स्थित है?
छत्तीसगढ़
कुडगी ताप विद्युत परियोजना किस राज्य में है?
कर्नाटक
ओबरा ताप विद्युत केंद्र किस राज्य में है?
उत्तर प्रदेश
विंध्याचल ताप विद्युत केंद्र कहाँ स्थित है?
मध्य प्रदेश
भारत की प्रथम जल-विद्युत परियोजना (Hydroelectric Project) कौन-सी है?
शिवसमुद्रम परियोजना (कावेरी नदी पर)