प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
जम्बू द्वीप
सर्वप्रथम ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
ग्रीक
भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा क्या है?
8° 4’ उत्तरी अक्षांश
भारत की मानक मध्याह्न रेखा (Standard Meridian) कौन-सी है?
82° 30’ E (पूर्वी देशांतर)
भारत का प्रमाणिक समय किस स्थान के स्थानीय समय से लिया जाता है?
इलाहाबाद के समीप (नैनी)
भारतीय मानक समय (IST) ग्रीनविच माध्य समय (GMT) से कितना आगे है?
5 घंटा 30 मिनट
भारत के धुर दक्षिणी भाग की भूमध्य रेखा से दूरी कितनी है?
876 km
भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई कितनी है?
15,200 km
द्वीपों सहित भारत के समुद्र तट की कुल लम्बाई कितनी है?
2023-24 में संशोधित लम्बाई: 11,098.81 किमी
पुराना (1970) आधिकारिक आंकड़ा: 7,516.6 किमी
भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई कितनी है?
3,214 km
भारत की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई कितनी है?
2,933 km
भारत की मुख्य भूमि के तट रेखा की लम्बाई कितनी है?
6,100 km
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
2.4%,
भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय क्षेत्र (2135 मीटर से अधिक ऊँचाई) के अंतर्गत आता है?
10.7%,
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पर्वत और पहाड़ियों का विस्तार पाया जाता है?
29.3%,
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पठार का विस्तार पाया जाता है?
27.7% ,
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर मैदान का विस्तार पाया जाता है?
43% ,
भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील तक है?
12 समुद्री मील
भारत का ‘संलग्न क्षेत्र’ (Contiguous Zone) प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील तक है?
24 समुद्री मील
भारत का ‘एकान्तिक आर्थिक क्षेत्र’ (EEZ) संलग्न क्षेत्र के आगे कितने समुद्री मील तक है?
200 समुद्री मील
भारत के कितने राज्य समुद्र तट के किनारे पर स्थित हैं?
9 राज्य
भारत के किस राज्य की तट रेखा सर्वाधिक लम्बी है?
गुजरात
कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा
कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
8