भारत में किस उद्योग में सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक पूँजी निवेश हुआ है?
लौह-इस्पात उद्योग में
भारत में आधुनिक लौह-इस्पात उद्योग का वास्तविक प्रारम्भ किस स्थान पर स्थापित कारखाने के साथ हुआ?
कुल्टी
भारत का तट आधारित इस्पात संयंत्र कहाँ स्थित है?
विशाखापट्टनम
दुर्गापुर लौह-इस्पात संयंत्र’ किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था?
ब्रिटेन
राउरकेला इस्पात संयंत्र’ की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई थी?
जर्मनी के सहयोग से
भिलाई संयंत्र’ किसकी मदद से स्थापित किया गया है?
रूस (पूर्व सोवियत संघ)
रूस की सहायता से स्थापित प्रमुख लौह-इस्पात संयंत्र कौन-कौन से हैं?
बोकारो, भिलाई और विशाखापट्टनम
भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्रों की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई?
द्वितीय पंचवर्षीय योजना
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड’ (SAIL) की स्थापना कब की गई थी?
1974 ई.
किस इस्पात कारखाने को कोयले की स्थानीय आपूर्ति उपलब्ध नहीं है?
VISL-भद्रावती को
भारत में इस्पात कारखानों का कौन-सा समूह स्वतंत्रता के पश्चात बनाया गया था?
भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला
भारत में प्रथम कपास मिल (सूती वस्त्र उद्योग) की स्थापना किस शहर में हुई थी?
कोलकाता
भारत का कौन-सा उद्योग सबसे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नियुक्त करता है (रोजगार देता है)?
वस्त्र उद्योग
भारत के विभाजन के कारण कौन-सा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ था?
जूट तथा रूई उद्योग
देश में आधुनिक तकनीक पर आधारित ऊनी कपड़े का प्रथम कारखाना कानपुर में ‘लाल इमली’ के नाम से कब स्थापित किया गया था?
1876 ई.
पंजाब का कौन-सा स्थान ‘हौजरी उद्योग’ के लिए प्रसिद्ध है?
लुधियाना
पूर्व का बोस्टन’ किसे कहा जाता है?
अहमदाबाद
सूती वस्त्रों की राजधानी’ किसे कहा जाता है?
मुम्बई
उत्तर भारत का मैनचेस्टर’ किसे कहा जाता है?
कानपुर
दक्षिण भारत का मैनचेस्टर’ किसे कहा जाता है?
कोयम्बटूर
देश में रेशम उद्योग का सर्वाधिक स्थानीयकरण किस राज्य में हुआ है?
कर्नाटक
भारत में सीमेण्ट उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन-सा है?
राजस्थान
सीमेंट उद्योग किस प्रकार का उद्योग है (क्या यह वन आधारित है)?
यह एक खनिज आधारित उद्योग है (वन आधारित नहीं)।
मध्य प्रदेश के ‘कटनी’ में कौन-सा प्रमुख कारखाना स्थित है?
सीमेण्ट कारखाना