वह पिंड जो लोहे और निकेल को आकर्षित करता है तथा लटकाने पर उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है, क्या कहलाता है?
चुम्बक (Magnet)
रासायनिक रूप से चुम्बक किस लोहे के ऑक्साइड से बना होता है?
मैग्नेटाइट (Fe3O4)
एक चुम्बक में ध्रुवों (Poles) की कुल संख्या कितनी होती है?
दो
यदि चुम्बक को अति सूक्ष्म भागों में काट दिया जाए, तो ध्रुवों की संख्या क्या होगी?
दो
क्या चुम्बक के केवल एक ध्रुव (Single Pole) का अस्तित्व संभव है?
नहीं
चुम्बक के दोनों ध्रुवों की ध्रुव सामर्थ्य (Pole Strength) कैसी होती है?
बराबर
चुम्बक की प्रबलता सबसे अधिक कहाँ होती है?
ध्रुवों पर
चुम्बक की प्रबलता सबसे कम कहाँ होती है?
चुम्बक के बीच में
ध्रुव प्रबलता (Pole Strength) का SI मात्रक क्या है?
A-m (एम्पियर-मीटर)
चुम्बक के किनारों के बीच की कुल लम्बाई को क्या कहते हैं?
ज्यामितीय लम्बाई (Geometric Length)
चुम्बक के ध्रुवों के बीच की दूरी को क्या कहा जाता है?
चुम्बकीय लम्बाई (Magnetic Length)
चुम्बकीय लम्बाई और ज्यामितीय लम्बाई का अनुपात कितना होता है?
0.84
दो चुम्बकों के समान ध्रुवों (जैसे N-N) के बीच क्या होता है?
प्रतिकर्षण (Repulsion)
दो चुम्बकों के विपरीत ध्रुवों (जैसे N-S) के बीच क्या होता है?
आकर्षण (Attraction)
चुम्बक की लम्बाई के समानान्तर (Parallel) काटने पर उसकी प्रबलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
प्रबलता आधी हो जाती है
चुम्बक की लम्बाई के लंबवत (Perpendicular) काटने पर उसकी प्रबलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
प्रबलता नहीं बदलती
प्रकृति में पाए जाने वाले वे पदार्थ जिनमें लोहे को आकर्षित करने का गुण होता है, क्या कहलाते हैं?
प्राकृतिक चुम्बक (Natural Magnet)
कृत्रिम विधियों द्वारा बनाए गए चुम्बक को क्या कहते हैं?
कृत्रिम चुम्बक (Artificial Magnet)
किन पदार्थों को कृत्रिम विधि से चुम्बक बनाया जा सकता है?
लोहा, इस्पात और कोबाल्ट etc
कृत्रिम चुम्बक की बनावट कैसी हो सकती है?
वे विभिन्न आकृतियों के हो सकते हैं।
छड़ चुम्बक और घोड़ा नाल चुम्बक किस प्रकार के चुम्बक के उदाहरण हैं?
कृत्रिम चुम्बक
क्षमता के मामले में कृत्रिम चुम्बक, प्राकृतिक चुम्बक से कैसे होते हैं?
कृत्रिम चुम्बक की क्षमता प्राकृतिक चुम्बक से अधिक होती है।
जो चुम्बक कठिनता से बनता है और जिसका चुम्बकत्व कठिनता से समाप्त होता है, उसे क्या कहते हैं?
स्थायी चुम्बक (Permanent Magnet)
लाउडस्पीकर, दिशासूचक और गैल्वेनोमीटर में किस चुम्बक का प्रयोग होता है?
स्थायी चुम्बक