आकार, कार्य और उत्पत्ति में समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं?
ऊतक (Tissue)
पादप ऊतकों को किन दो मुख्य प्रकारों में बाँटा गया है?
विभाज्योतकी (Meristematic) और स्थायी (Permanent) ऊतक
पादप ऊतकों के वर्गीकरण का मुख्य आधार क्या है?
कोशिका विभाजन की क्षमता
किन ऊतकों में निरंतर विभाजन की क्षमता पाई जाती है?
विभाज्योतकी ऊतक (Meristematic tissue)
विभाज्योतकी ऊतक की कोशिकाओं का आकार कैसा होता है?
गोल, अंडाकार या बहुभुजी
क्या विभाज्योतकी कोशिकाओं के बीच रिक्त स्थान (Intercellular space) होता है?
नहीं, इनके बीच खाली जगह नहीं होती
विभाज्योतकी ऊतक में कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) की मात्रा कैसी होती है?
पर्याप्त मात्रा में
विभाज्योतकी ऊतक में रिक्तिका (Vacuoles) की स्थिति क्या होती है?
छोटी होती हैं या अनुपस्थित होती हैं
Apical Meristem’ को हिंदी में क्या कहते हैं?
शीर्षस्थ विभाज्योतकी
शीर्षस्थ विभाज्योतकी पौधे के किस भाग में पाया जाता है?
तने और जड़ के अग्रभाग (Tips) में
पौधे की लंबाई में होने वाली वृद्धि को क्या कहा जाता है?
प्राथमिक वृद्धि
पौधे की लंबाई बढ़ाने के लिए कौन सा ऊतक उत्तरदायी है?
शीर्षस्थ विभाज्योतकी
पार्श्व विभाज्योतकी (Lateral meristem) पौधे में कहाँ स्थित होता है?
तने और जड़ों के किनारे (Sides) में
पार्श्व विभाज्योतकी के विभाजन से पौधे पर क्या प्रभाव पड़ता है?
पौधे की मोटाई (चौड़ाई) बढ़ती है
पौधे की मोटाई बढ़ने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
द्वितीयक वृद्धि
पार्श्व विभाज्योतकी का अन्य नाम क्या है?
कैम्बियम (Cambium)
Intercalary Meristem’ का हिंदी नाम क्या है?
अंतर्वेशी विभाज्योतकी
अंतर्वेशी विभाज्योतकी पौधे के किन हिस्सों में पाया जाता है?
पत्तियों के आधार, पर्व (Internodes) और पर्व संधि (Nodes) के पास
Internode’ और ‘Node’ को हिंदी में क्रमशः क्या कहते हैं?
पर्व और पर्व संधि
कौन सा विभाज्योतकी ऊतक बहुत जल्दी स्थायी ऊतक में परिवर्तित हो जाता है?
अंतर्वेशी विभाज्योतकी
स्थायी ऊतक (Permanent Tissue) का निर्माण कैसे होता है?
विभाज्योतकी ऊतक (Meristematic tissue) के लगातार विभाजित होने से।
मुख्य रूप से स्थायी ऊतक कितने प्रकार के होते हैं?
दो प्रकार के (साधारण और जटिल स्थायी ऊतक)।
साधारण ऊतक (Simple Tissue) किसे कहते हैं?
समान आकार की कोशिकाएं जो मिलकर समान कार्य करती हैं।
साधारण ऊतक के कुल कितने प्रकार हैं?
तीन प्रकार (मृदुतक, स्थूलकोण ऊतक और दृढ़ ऊतक)।