धातु प्राप्त करने का मुख्य स्रोत क्या है?
भूपर्पटी (Earth’s Crust)
भूपर्पटी पर प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अकार्बनिक ठोस पदार्थ क्या कहलाते हैं?
खनिज (Minerals)
जिस खनिज में प्रचुर मात्रा में धातु उपस्थित हो, उसे क्या कहते हैं?
अयस्क (Ore)
क्या सभी अयस्क खनिज होते हैं?
हाँ
क्या सभी खनिज अयस्क होते हैं?
नहीं
धातु को उसके अयस्क से अलग करने की विधि को क्या कहा जाता है?
मेटालर्जी (Metallurgy)
अयस्क के साथ उपस्थित अशुद्धियों को क्या कहते हैं?
गैंग (Gangue)
गैंग से अभिक्रिया कर उसे बाहर निकालने वाला पदार्थ क्या कहलाता है?
फ्लक्स (Flux)
गैंग और फ्लक्स की अभिक्रिया से बनने वाला हल्का तरल पदार्थ क्या है?
स्लैग (Slag)
स्लैग को धातु से कैसे अलग किया जाता है?
यह द्रवित होकर ऊपर आ जाता है, जिसे हटा लिया जाता है।
अयस्क से धातु प्राप्त करने की प्रक्रिया कितने चरणों में पूरी होती है?
4 चरणों में
अयस्क से धातु प्राप्त करने का प्रथम चरण क्या है?
अयस्कों का सांद्रण (Enrichment/Concentration)
सांद्रित अयस्क को धातु के ऑक्साइड में बदलना कौन-सा चरण है?
द्वितीय चरण
धातु प्राप्त करने के तीसरे चरण में क्या किया जाता है?
धातु के ऑक्साइड का अपचयन (Reduction)
धातु निष्कर्षण का अंतिम (चौथा) चरण क्या है?
धातु का शोधन (Refining)
ऑक्साइड अयस्क का सांद्रण किस विधि द्वारा किया जाता है?
द्रव चालित धुलाई (Hydraulic washing)
सल्फाइड अयस्क के सांद्रण के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है?
फेन प्लवन विधि (Froth Flotation)
रासायनिक पृथक्करण (Chemical Separation) का उपयोग कब किया जाता है?
जब धातु और अशुद्धि के रासायनिक गुण भिन्न हों।
कार्बोनेट और हाइड्रेट अयस्क को ऑक्साइड में किस विधि से बदला जाता है?
निस्तापन (Calcination)
द्रवनांक से कम ताप पर गर्म करके ऑक्साइड बनाने की क्रिया क्या कहलाती है?
निस्तापन (Calcination)
सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में बदलने की विधि क्या है?
भर्जन (Roasting)
कम अभिक्रियाशील धातु (जैसे मरकरी) के ऑक्साइड को धातु में कैसे बदलते हैं?
अपचयन (Reduction) द्वारा
मध्यम अभिक्रियाशील धातुओं का निष्कर्षण किसके साथ गर्म करके किया जाता है?
कार्बन और एल्यूमीनियम के साथ
अधिक क्रियाशील धातुओं का अवकरण किस विधि द्वारा होता है?
विद्युत अपघटन (Electrolysis) द्वारा