किसी अणु में परमाणुओं को एक साथ बांधकर रखने वाले बंधन को क्या कहते हैं?
रासायनिक बंधन (Chemical Bond)
रासायनिक बंधन को मुख्य रूप से किन दो प्रकारों में विभाजित किया गया है?
अंतः अणुक बल (प्रबल बंध) और अंतर अणुक बल (दुर्बल बंध)
अंतः अणुक बल (Intra-molecular force) को और किस नाम से जाना जाता है?
प्रबल बंध (Strong Bonds)
अंतर अणुक बल (Intermolecular force) को और किस नाम से जाना जाता है?
दुर्बल बंध (Weak Bonds)
किन्हीं दो प्रबल बंधों (Strong Bonds) के नाम बताइए।
आयनिक बंध और सहसंयोजक बंध
हाइड्रोजन बंध किस प्रकार के बल या बंधन का उदाहरण है?
अंतर अणुक बल अथवा दुर्बल बंध
उप-सहसंयोजक बंध (Coordinate Bond) किस श्रेणी के अंतर्गत आता है?
अंतः अणुक बल अथवा प्रबल बंध
वान-डर वाल्स बंध (Van-der Walls Bond) किस प्रकार का बंधन है?
अंतर अणुक बल अथवा दुर्बल बंध
विद्युत संयोजी बंध का दूसरा नाम क्या है?
आयनिक बंध (Ionic Bond)
आयनिक बंधन का निर्माण किसके स्थानांतरण (Transfer) से होता है?
इलेक्ट्रॉन (Electron) के स्थानांतरण से
आयनिक बंधन आमतौर पर किनके बीच बनता है?
धातु (Metal) और अधातु (Non-metal) के बीच
आयनिक बंधन में इलेक्ट्रॉन का त्याग कौन करता है?
धातु (Metal)
आयनिक बंधन में इलेक्ट्रॉन कौन ग्रहण करता है?
अधातु (Non-metal)
सोडियम क्लोराइड (NaCl) किस प्रकार के बंधन का उदाहरण है?
आयनिक बंधन
क्या HCl एक आयनिक यौगिक है?
नहीं (यह एक सहसंयोजक यौगिक है)
आयनिक यौगिकों की प्रकृति कैसी होती है (ध्रुवीय या अध्रुवीय)?
ये ध्रुवीय (Polar) होते हैं
आयनिक यौगिक किस प्रकार के विलायकों में घुलनशील होते हैं?
अकार्बनिक यौगिकों (Inorganic solvents) में
आयनिक यौगिक किस अवस्था में विद्युत के कुचालक होते हैं?
ठोस अवस्था (Solid state) में
आयनिक यौगिक किस अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं?
द्रव या जलीय अवस्था (Liquid/Aqueous state) में
आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक (Melting & Boiling Point) कैसे होते हैं?
उच्च (High) होते हैं
आयनिक यौगिकों के भौतिक गुण क्या हैं?
ये कठोर, ठोस एवं भंगुर (Brittle) होते हैं
बिजली से लगी आग बुझाने में किसका उपयोग किया जाता है?
CCl₄ (कार्बन टेट्राक्लोराइड) या पाइरीन
CCl₄ किस प्रकार के विलायकों (Solvents) में अविलेय है?
कार्बनिक विलायकों (जैसे Alcohol, Ether) में
कैल्शियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र क्या है?
CaCl₂