रेडियोसक्रियता (Radioactivity) की खोज किसने की थी?
हेनरी बैकुरल (1896 में)
रेडियोसक्रियता का पिता किसे माना जाता है?
हेनरी बैकुरल को
रेडियोसक्रियता का SI मात्रक क्या है?
बैकुरल
रेडियम तथा पोलोनियम की खोज किसने की थी?
मैडम क्यूरी तथा पियरे क्यूरी ने
मैडम क्यूरी को नोबेल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
सन् 1903 में
कृत्रिम रेडियोसक्रियता की खोज किसने की थी?
इरेन क्यूरी तथा एफ. जोलियट (F-Joliot) ने
रेडियोसक्रिय विकिरण को मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
गाइगर मूलर काउंटर (G.M. Counter)
रेडियोसक्रिय पदार्थ विकिरण उत्सर्जित करने के बाद अंततः किसमें बदल जाते हैं?
शीशा Lead Pb²⁰⁷₈₂ में
रेडियोसक्रियता के अन्य मात्रक कौन से हैं?
क्यूरी (Ci) तथा रदरफोर्ड
1 क्यूरी (Curie) का मान कितना होता है?
3.7* 10¹⁰ क्षय/सेकंड
रेडियोसक्रिय तत्व किन किरणों का उत्सर्जन करते हैं?
α, β व γ किरणें
परमाणु क्रमांक कितने से अधिक होने पर तत्व रेडियोसक्रिय होते हैं?
82 से अधिक
रेडियोसक्रियता की यूनिट बैकुरल किसके नाम पर रखी गई?
हेनरी बैकुरल के नाम पर
किन्हीं दो प्राकृतिक रेडियोसक्रिय पदार्थों के नाम बताइये।
यूरेनियम (U) और थोरियम (Th)
1 रदरफोर्ड कितने विखंडन प्रति सेकंड के बराबर होता है?
10⁶ विखंडन/सेकंड (disintegration/second)
1 बैकुलर (Becquerel) का मान क्या है?
1 विखंडन/सेकंड (1 dis/sec)
सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला रेडियोधर्मी समस्थानिक कौन सा है?
कोबाल्ट-60
क्या प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला कोबाल्ट स्थायी होता है?
हाँ, प्राकृतिक कोबाल्ट अपनी प्रकृति में स्थायी होता है
कोबाल्ट-60 किस प्रकार का समस्थानिक है?
यह एक मानव-निर्मित रेडियो समस्थानिक है
कोबाल्ट-60 का निर्माण किस प्रक्रिया द्वारा किया जाता है?
⁵⁹Co के न्यूट्रॉन सक्रियण (Neutron Activation) द्वारा
रेडियोसक्रिय क्षय मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं?
तीन प्रकार: अल्फ़ा, बीटा और गामा क्षय
अल्फ़ा कण वास्तव में क्या होते हैं?
हीलियम नाभिक
बीटा माइनस (β⁻ ) क्षय में किसका उत्सर्जन होता है?
इलेक्ट्रॉन (e⁻) का
बीटा प्लस (β⁺ ) क्षय में किसका उत्सर्जन होता है?
पॉजिट्रॉन (e⁺ ) का