पादप जगत को किन दो मुख्य उपजगतों में बाँटा गया है?
क्रिप्टोगैम्स और फनैरोगेम्स
पादप जगत को दो उपजगतों में वर्गीकृत करने वाले वैज्ञानिक कौन थे?
आइकलर (Eichler)
क्रिप्टोगैम्स उपजगत के पौधों की मुख्य विशेषता क्या है?
इनमें फूल तथा बीज नहीं होते हैं।
फनैरोगेम्स उपजगत के पौधों की क्या पहचान है?
इनमें फूल और बीज दोनों होते हैं।
क्रिप्टोगैम्स को किन तीन फाइलम (संघ) में विभाजित किया गया है?
थैलोफाइटा, ब्रायोफाइटा तथा टेरिडोफाइटा
क्या थैलोफाइटा समूह के पौधों में जड़, तना और पत्तियां पाई जाती हैं?
नहीं
किस पादप समूह में संवहन ऊतक (Vascular Tissue) का पूर्ण अभाव होता है?
थैलोफाइटा
थैलोफाइटा में पोषण की विधि क्या है?
स्वपोषण (Autotrophic)
थैलोफाइटा में प्रजनन किस विधि से होता है?
अलैंगिक विधि (बीजाणुजनन द्वारा)
एक कोशिकीय शैवाल को किस जगत में रखा जाता है?
मोनेरा या प्रोटिस्टा
बहुकोशकीय शैवाल किस पादप वर्ग के अंतर्गत आते हैं?
थैलोफाइटा
क्लोरोफाइसी’ किस प्रकार के शैवाल को कहा जाता है?
हरा शैवाल
फियोफाइसी’ किस श्रेणी के शैवाल का नाम है?
भूरा शैवाल
रोडोफाइसी’ के अंतर्गत कौन से शैवाल आते हैं?
लाल शैवाल
अंतरिक्ष यात्री भोजन और ऑक्सीजन के लिए किस शैवाल का उपयोग करते हैं?
क्लोरेला (Chlorella)
क्लोरेला शैवाल में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है?
लगभग 50%
अगर-अगर’ (Agar-agar) किन लाल शैवालों से प्राप्त किया जाता है?
ग्रेसीलेरिया, जेलिडियम और कांड्रस
अगर-अगर का मुख्य उपयोग कहाँ किया जाता है?
बेकरी, मिठाई, दंत मंजन और दवा बनाने में
किस शैवाल से आयोडीन प्राप्त किया जाता है?
लैमिनेरिया (Laminaria)
पूर्वी एशिया के देशों में कौन सा शैवाल भोजन के रूप में प्रसिद्ध है?
पोरफाइरा
किस वर्ग के शैवाल को ‘समुद्री घास’ भी कहा जाता है?
भूरा शैवाल
एल्जिनिक एसिड (Alginic Acid) का स्रोत क्या है?
समुद्री शैवाल
लाल सागर के पानी का रंग लाल होने का कारण क्या है?
लाल शैवाल की उपस्थिति
वर्षा ऋतु में जमीन पर दिखने वाली ‘कजली’ किन शैवालों से बनती है?
हरा शैवाल