भोजन का मुख्य कार्य क्या है?
ऊर्जा प्राप्त करना।
पोषण (Nutrition) किसे कहते हैं?
वह जैव प्रक्रम जिसमें सजीव भोजन ग्रहण कर उससे ऊर्जा प्राप्त करता है।
स्वपोषण की परिभाषा क्या है?
पोषण की वह विधि जिसमें सजीव अपने भोजन के लिए किसी अन्य जीव पर निर्भर नहीं करता।
प्रकाशीय स्वपोषण किसे कहते हैं?
जब कुछ एक कोशिकीय जीव तथा सभी हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से ग्लूकोज का निर्माण करते हैं।
रासायनिक स्वपोषण से जीव ऊर्जा कैसे प्राप्त करते हैं?
रसायनों के ऑक्सीकरण द्वारा।
रासायनिक स्वपोषण करने वाले प्रमुख जीवों के नाम क्या हैं?
फेरोमोनास, सल्फोमोनास तथा बिगियाटोआ।
रासायनिक स्वपोषण में किन रसायनों का ऑक्सीकरण होता है?
लौह यौगिक तथा हाइड्रोजन सल्फाइड।
परपोषण (Heterotrophic Nutrition) की परिभाषा क्या है?
पोषण की वह विधि जिसमें सजीव भोजन के लिए किसी अन्य जीव पर निर्भर करता है।
मृतजीवी पोषण’ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
Saprophytic Nutrition.
मृतजीवी पोषण में जीव अपना भोजन कहाँ से प्राप्त करते हैं?
मृत जंतुओं और पौधों के शरीर से।
मृतजीवी पोषण का दूसरा नाम क्या है?
अवशोषक पोषण।
किन जीवों में मृतजीवी पोषण पाया जाता है?
कवक (Fungi), जीवाणु (Bacteria) तथा कुछ प्रोटोजोआ।
परजीवी पोषण’ का अंग्रेजी नाम क्या है?
Parasitic Nutrition.
परजीवी पोषण की मुख्य विशेषता क्या है?
इसमें जीव दूसरे जीव को बिना मारे उसके शरीर से अपना भोजन प्राप्त करता है।
परजीवी जिस जीव के शरीर से अपना पोषण प्राप्त करते हैं, उसे क्या कहते हैं?
परपोषी (Host).
परजीवी पोषण में भोजन प्रायः किस भौतिक अवस्था में ग्रहण किया जाता है?
तरल अवस्था में।
परजीवी पोषण करने वाले प्रमुख उदाहरण कौन से हैं?
सभी सूक्ष्म जीव, कवक तथा कुछ पौधे जैसे अमरबेल।
प्राणीसम पोषण’ को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?
Holozoic Nutrition.
प्राणीसम पोषण की प्रक्रिया क्या है?
जीव ठोस या तरल रूप में भोजन ग्रहण करता है, फिर उसे पचाता है और पाचित भोजन कोशिकाओं द्वारा अवशोषित किया जाता है।
प्राणीसम पोषण किन जीवों में पाया जाता है?
मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, मेंढक, मछली तथा अमीबा।
प्रकाश संश्लेषण कैसी प्रक्रिया है?
एक जटिल रासायनिक प्रक्रिया
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया कहाँ संपन्न होती है?
पौधे की कोशिका के अंदर
सूर्य की विकिरण ऊर्जा को कौन अवशोषित करता है?
कोशिका के हरित लवक (Chloroplast) में स्थित क्लोरोफिल
प्रकाश संश्लेषण के दौरान जल किन दो भागों में विभक्त हो जाता है?
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन