गैसें इतनी अधिक क्यों फैलती हैं?
उनके परमाणुओं के मध्य कमजोर अंतराण्विक बल होने के कारण
गैस के दाब (Pressure) की परिभाषा क्या है?
बर्तन की दीवारों के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस द्वारा आरोपित बल
क्या गैस बर्तन की निचली सतह पर अधिक दाब लगाती है?
नहीं, सभी सतहों पर बराबर दाब होता है
1 atm (वायुमंडलीय दाब) पारे के कितने मिमी के बराबर होता है?
760 mm
1 पास्कल (Pascal) का मान क्या है?
1 Nm-²
1 बार (bar) में कितने पास्कल होते हैं?
10⁵ Pa
1 बार (bar) में कितने एटीएम (atm) होते हैं?
0.987 atm
गैसों के संपीड्यता (Compressibility) के गुण का क्या अर्थ है?
गैस की एक बड़ी मात्रा को छोटे आयतन में संपीडित किया जा सकता है
गैसों में विसरण (Diffusion) से क्या तात्पर्य है?
विभिन्न गैसों का बिना किसी यांत्रिक सहायता के परस्पर मिलकर समांग मिश्रण बनाना
सामान्य ताप और दाब (STP) पर कितने तत्व गैसीय अवस्था में होते हैं?
11 तत्व
निष्क्रिय गैसों के अलावा कौन-से तत्व गैसीय अवस्था में हैं?
हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, फ्लोरीन, क्लोरीन
गैस के नियमों में किन चरों (Variables) के बीच संबंध बताया जाता है?
आयतन (V), दाब (P), ताप (T) और द्रव्यमान/मोल (n)
बॉयल के नियम के अनुसार क्या नियत (constant) रहना चाहिए?
तापमान (Temperature)
नियत तापमान पर गैस के दाब और आयतन में कैसा संबंध होता है?
व्युत्क्रमानुपाती (Inversely proportional)
यदि गैस पर दाब (Pressure) बढ़ाया जाए, तो आयतन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
आयतन (Volume) कम हो जाएगा
यदि गैस पर दाब कम कर दिया जाए, तो आयतन क्या होगा?
आयतन बढ़ जाएगा
बॉयल के नियम का गणितीय सूत्र क्या है?
P₁ V₁ = P₂ V₂
सिरिंज के पिस्टन को दबाने पर अंदर की हवा के दाब और आयतन में क्या बदलाव आता है?
दाब बढ़ता है और आयतन घटता है
चार्ल्स का नियम किन दो भौतिक राशियों के बीच संबंध को दर्शाता है?
आयतन (Volume) और परम तापमान (Absolute Temperature)
चार्ल्स के नियम के अनुसार क्या नियत (Constant) रहना चाहिए?
दाब (Pressure) और गैस की मात्रा
नियत दाब पर, गैस का आयतन तापमान के साथ कैसा संबंध रखता है?
समानुपाती (Directly Proportional) संबंध
चार्ल्स के नियम का गणितीय सूत्र क्या है?
{V}/{T} = k या {V₁ }/{T₁ } = {V₂ }/{T₂ }
चार्ल्स का नियम के गणनाओं में तापमान को हमेशा किस इकाई (Unit) में मापा जाता है?
केल्विन (Kelvin) में
यदि किसी गैस को गर्म किया जाए, तो उसके आयतन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
गैस का आयतन बढ़ेगा (गैस फैलेगी)