प्रारंभ में कार्बनिक यौगिकों के निर्माण के संबंध में क्या मान्यता थी?
इन्हें सिर्फ सजीव-स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है, प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता
कार्बनिक यौगिकों को केवल सजीवों से प्राप्त करने के सिद्धान्त को क्या कहा गया?
जीवनशक्ति का सिद्धान्त (Vital force theory)
जीवनशक्ति के सिद्धान्त (Vital force theory) के प्रतिपादक कौन थे?
वर्जीलियस
जीवन शक्ति सिद्धान्त को किस वैज्ञानिक ने गलत साबित कर दिया?
वोह्लर ने
वोह्लर ने प्रयोगशाला में प्रथम कार्बनिक यौगिक का निर्माण किस यौगिक को गर्म करके किया?
अमोनियम सायनेट [NH4CNO] को
प्रयोगशाला में निर्मित होने वाला प्रथम कार्बनिक यौगिक कौन सा था?
यूरिया [NH2CONH2]
कार्बन परमाणुओं के आपस में संयोग कर श्रृंखला (Chains) बनाने के गुण को क्या कहते हैं?
श्रृखंलन गुण (Catenation Property)
कार्बन हमेशा अन्य तत्वों के साथ किस प्रकार के यौगिक का निर्माण करता है?
सहसंयोजी यौगिक
कार्बन रासायनिक अभिक्रियाओं में हमेशा क्या करता है?
इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी करता है
वॉन्ट हॉफ और ले-बेल के अनुसार, कार्बन की चारों संयोजकता किस ज्यामितीय आकृति के शीर्षों की ओर निर्देशित रहती है?
नियमित चतुष्फलक (Regular Tetrahedron)
कार्बन की किन्हीं दो संयोजकताओं (यदि उन्हें रेखाओं द्वारा दर्शाया जाए) के बीच कितने डिग्री का कोण बनता है?
109°28’
कार्बन के अलावा कार्बनिक यौगिकों में और कौन-से तत्व मौजूद हो सकते हैं?
हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हैलोजन, फॉस्फोरस, गंधक और कुछ धातुएं
कार्बनिक यौगिक मुख्य रूप से किन दो तत्वों से बने होते हैं?
कार्बन और हाइड्रोजन
कार्बन तथा हाइड्रोजन से बने यौगिक क्या कहलाते हैं?
हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbon)
हाइड्रोकार्बन मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं?
दो प्रकार के (संतृप्त और असंतृप्त)
वे हाइड्रोकार्बन क्या कहलाते हैं जिनमें कार्बन की चारों संयोजकता एकल बंधन (Single bond) द्वारा संतुष्ट रहती है?
संतृप्त हाइड्रोकार्बन (Saturated Hydrocarbon)
संतृप्त हाइड्रोकार्बन को अन्य किन नामों से जाना जाता है?
एल्केन (Alkane) या पैराफिन (Paraffin)
संतृप्त हाइड्रोकार्बन (Alkane) का सामान्य रासायनिक सूत्र क्या होता है?
CnH2n+2
एल्केन (Alkane) के कुछ प्रमुख उदाहरण कौन-से हैं?
CH4 (मेथेन), C2H6 (एथेन), C3H8 (प्रोपेन)
वे हाइड्रोकार्बन क्या कहलाते हैं जिनकी कार्बन संयोजकता केवल एकल-बंधन द्वारा संतुष्ट नहीं होती है?
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन (Unsaturated Hydrocarbon)
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन परमाणु आपस में किन बंधनों द्वारा जुड़े होते हैं?
द्विआबंध (Double bond) या त्रिआबंध (Triple bond)
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कितने प्रकार के होते हैं?
दो प्रकार के (एल्कीन और एल्काइन)
वे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन क्या कहलाते हैं जिनमें दो कार्बन परमाणुओं के बीच द्विबंधन (C=C) होता है?
एल्कीन (Alkene)
एल्कीन (Alkene) का सामान्य रासायनिक सूत्र क्या होता है?
CnH2n